श्रीराम भूषण कुंज विकटगंज में श्रीमद भागवत कथा और झूलन उत्सव का आयोजन,

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। सावन मास के पवित्र महीने में जिले के विकटगंज में स्थित श्रीराम भूषण कुंज शाखा खजुरीताल में दिनांक 25 जुलाई से 2 अगस्त 2022 तक श्रीमद भागवत कथा का तत्व चिंतन और झूलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रीमद भागवत कथा प्रवचन एवं श्रवण दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा इसके अलावा श्रावण झूलन उत्सव और नृत्य, संगीत रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।
उक्त श्रीमद भागवत कथा तत्व चिंतन और श्रावण झूलन उत्सव का आयोजन मानस पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज खजुरीताल की पावन सानिध्यता एवं सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से महंत स्वामी श्री गुरु प्रसन्न दास जी महराज राम भूषण कुंज के सानिध्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर महंत श्री गुरु प्रसन्न दास जी महाराज ने पूरे उमरिया शहर और आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं से आवाहन किया है कि इस श्रावण मास में श्रीमद भगवत कथा तत्व चिंतन और श्रावण झूलन उत्सव एवं बाहर के कलाकारों द्वारा नृत्य संगीत के आयोजन का पुण्य लाभ ले।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *