शिक्षक दिवस पर युवाओं ने शिक्षकों का किया सम्मान

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली जीके चित्र पटल पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके शिक्षक सम्मान समारोह का आरंभ किया गया।महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य हरलाल अहिरवार ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्म 5 सितंबर 1988 को हुआ था उनका जन्म भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 उन्होंने ने समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए डा. राधाकृष्णनन के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
टीम लीडर  हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज युवा टीम उमरिया के द्वारा महाविद्यालय छात्राओं को सम्मिलित कर शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 17 शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा टीम आज शिक्षकों को सम्मानित कर स्वयं भी गर्व महसूस कर रहा है। साथ ही उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। एवं साथ ही साथ शिक्षकों को पौधे भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई व महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस मौके पर आदिवासी छात्रावास अधीक्षिका ज्योति जायसवाल ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है। युवाओं की ओर से ऐसे जनहितकारी कार्य समय-समय पर होते रहने चाहिए। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पाली महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हरलाल अहिरवार, शिक्षक अनुभव श्रीवास्तव आदिवासी छात्रावास शिक्षिका ज्योति जयसवाल, पवन सम्भर, भूपेंद्र रावत, युवा टीम से हिमांशू तिवारी, ज्योति विश्वकर्मा नरेश प्रजापति रश्मि मिश्रा सुनील प्रजापति प्रदीप राय राहुल सिंह कविता बर्मन सनी यादव रविंद्र प्रजापति संदीप साहू रविनेश चतुर्वेदी, महाविद्यालय छात्र ऋषि यादव, राधे विश्वकर्मा, चांदनी मिश्रा,करन बैगा, रश्मि विश्वकर्मा आस्था विश्वकर्मा रोशनी यादव आकांक्षा बैगा मुस्कान पटेल उषा मेहरा एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *