हीरा विश्वकर्मा कटनी (संवाद)। ।जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत शडार के जंगल मे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें सवार 15 लोग घायल हुए है। घायलो को स्थानीय लोंगो और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां घायलो का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खेरसल से शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रिछाई जा रहे लोग दुर्घटना के शिकार हो गए है। सभी ग्रामीण 25 से 30 की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। तभी शडार के पास जंगल में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 15 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में महिलाओं की अधिक बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोंगो और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय कटनी लाया गया है जहां उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।