शहड़ोल (संवाद)। संभागीय मुख्यालय शहडोल में शहर की बीच स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का घिनौना खेल की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस ने शहर के 2 स्पा सेंट्रो में छापामार कार्यवाही की है। जिसमे लगभग 3 दर्जन युवती और युवक आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किए गए है। शहर के बीच स्पा सेंटर में देर शाम हुई कार्यवाही के बाद और भारी तादात में युवती और युवक पकड़े जाने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ हैं।
