शहडोल (संवाद)। 27 जून को रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के विचार कार्यक्रम में पहुंच रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 25 जून को शहडोल के लालपुर पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं वहां से गुजरते वक्त सड़क के किनारे जामुन और खीरा बेच रही महिलाओं से फल खरीदा।
