शहडोल (संवाद)। शहडोल जिले में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एक अलग तरीके की तैयारियों में जुटा है।जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सहित आयुक्त राजीव शर्मा,कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य और पूरा जिला प्रशासन वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अनेकों प्रकार की तैयारियों में जुटा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधार रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अलग अंदाज में ही नजर आएंगे उनकी वेशभूषा से लेकर खानपान के लिए भी एक अलग प्रकार की व्यवस्था की गई है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के खानपान में कोदो- कुटकी,ज्वार, मकाई सहित अन्य ठेठ देसी और आदिवासी अंचलों के प्रमुख मोटे अनाज वाले व्यंजनों का उपयोग किया जाएगा।
