दमोह (संवाद)। मध्यप्रदेश के दमोह जिला अंतर्गत पथरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पथरिया विधानसभा से बसपा पार्टी से विधायक राम भाई के द्वारा नगर परिषद पथरिया के अध्यक्ष के साथ मां बहन की गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि अब पुलिस कभी भी विधायक राम भाई को गिरफ्तार कर सकती है।
