विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, 2 विद्युत कर्मी करंट से झुलसे, गंभीर घायल को किया जबलपुर रेफर

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के चंदिया नगर विद्युत विभाग की लापवाही से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमे विद्युत  सुधार कार्य के लिए खंभे में चढ़े 2 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए है।घटना के बाद स्थानीय लोंगो की मदद से बुरी तरीके से झुलसे कर्मचारियों को नगर के स्थानीय मां रेवा अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमे एक कर्मचारी की हालत ज्यादा खराब होने से उसका प्राथमिक उपचार कर उसे तुरंत जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
बता दे कि विद्युत मेन्टेनेन्स के लिये पोल में चढ़े दो युवक गम्भीर रूप से झुलसने की खबर सामने आई है। चंदिया नगर के बिसेनी मोहल्ले के आगे बेयर हाउस के पास हुए इस हादसे में दोनो गम्भीर है। हालांकि घायल अरविंद साहू को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वही बल्लू यादव का फिलहाल चंदिया अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह हुई है। जिसमे यह कि मेन्टेनेन्स के लिए पोल पर चढ़े युवक के उतरने से पहले ही बिजली विभाग ने लाइन चालू कर दी थी जिस कारण से घटना घटित हुई है।
घटना की जानकारी के बाद चंदिया थाना की पुलिस और बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे हुए है। नगर के लोंगो का हुजूम तश्वीर में साफतौर पर मां रेवा अस्पताल चंदिया के बाहर देखा जा सकता है। बाद में घायल कर्मचारी बल्लू यादव को उमरिया जिला चिकित्सालय लाया गया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *