उमरिया (संवाद)। नगर पालिका परिषद द्वारा बीते दिनो पारित विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के प्रस्तावों का कांग्रेस ने स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। जिला कांगे्रस कमेटी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शहर की नई परिषद ने विभिन्न संतो, महात्माओं और ईश्वर के अवतारों की प्रतिमाओं की स्थापना और चौराहों का नामकरण उनके नामो पर करने का निर्णय लेकर विकास के सांथ समरसता का संदेश दिया है।
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संदेश
पार्टी ने कहा कि गत चुनावों मे जनता ने विकास के सांथ शोषण और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के नाम पर अपना जनादेश दिया था। परिषद इसे लेकर गंभीर और संकल्पित है।
पहली ही बैठक मे साफ किये इरादे
स्वच्छ पेयजल, सफाई और प्रकाश की सुविधा तथा कचरारहित वातावरण नागरिकों की महती जरूरत है। अपनी पहली ही बैठक मे वर्षो से उपेक्षित उमरार नदी, सगरा और रेंज कालोनी तालाबों का सौंदर्यीकरण, कचरे का प्रबंधन, आवारा पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु गौशाला बनवाने, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा कर परिषद ने अपने इरादे साफ कर दिये हैं। कांग्रेस विकासोन्मुखी निर्णयों को पारित करने के लिये नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त करती है।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी
संस्कृति के मूल में सामाजिकता
है, सद्भाव है और इस सद्भाव को
बढ़ाने में सामूहिक विवाह
सम्मेलन एक बड़ा ही मजबूत और
कारगर माध्यम है। बेटियों के
पाणिग्रह - 14/03/2026