विकटगंज में 20 हजार की नगदी समेत लाखो के जेवर चोरी,जिला मुख्यालय में चोरों के हौसले बुलंद

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 18 विकटगंज स्थित नाप-तौल कार्यालय के आगे मुड़वा टोला में शिवदास यादव के मकान में  दरमियानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों के चोरी होने की खबर है। वहीं जिला मुख्यालय में भी चोरों कर हौसले सातवे आसमान में देखे जा रहे हैं।

बताया जाता है कि अज्ञात चोर देर रात शिवदास यादव के घर से पहले रामलाल कोल के घर घुसे थे,परन्तु इन चोरों ने यहाँ से 3 हजार की नगदी सहित घरेलू एवम राशन सामग्री पार की थी। वारदात को अंजाम दे ये अज्ञात चोर 50 मीटर दूर शिवदास यादव के मकान में घुस गए,यहाँ करींब 20 हजार की नगदी समेत लाखो के जेवरात पार कर दिए है।शिवदास यादव के घर आरोपियों को बड़ी सफलता मिलने के बाद रामलाल कोल के मकान से चोरी किये राशन आदि सामग्री को शिवदास यादव के घर ही छोड़ कर भाग गए है,सुबह इस घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार पुलिस को सूचना दिया है।
पार्षद विनीता तिवारी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है,उन्होंने कहा कि विकटगंज में पुलिस के द्वारा गश्त में निरंतर शिथिलता बरती जा रही है,जिन कारणों से ऐसे वारदातों को अंजाम दे रहे आरोपी सक्रिय है।पीड़ित शिव प्रसाद ने कहा कि पत्नी गुल्ली बाई एवम पुत्री वर्षा यादव के रखे लाखो के जेवरात इस वारदात में चोरों ने पार किये है। 
इसके पहले जिला मुख्यालय में ही 3 दिन पहले 27 अगस्त को कोतवाली थाना अंतर्गत कोल माइंस कर्मचारी के डिक्की में रखे करींब 40 हजार की रकम अज्ञात आरोपी ने दिन दहाड़े बीच मार्केट दे पार कर दिए है।


जिसमें चपहा कोल माइंस कर्मचारी अमृतलाल पिता दशरथ बैगा मुख्यालय स्थित मार्किट एरिया स्टेट बैंक से अपने बहन के इलाज के लिए चालीस हजार की निकासी किया था जिसे वह अपनी बाइक के डिक्की में सुरक्षित रख लिया था।इसी बीच बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान लेना था,जिसके बाद पीड़ित अमृतलाल  संजय मार्केट आया और स्टेशनरी का सामान लेने लगा,तभी अज्ञात आरोपी ने डिक्की का लॉक तोड़कर रखे चालीस हजार की रकम पार कर दी और मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले की शिकायत फरियादी अमृतलाल ने सम्बंधित उमरिया कोतवाली पुलिस से की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *