वार्ड नंबर 16 में होगा रतजगा, टीम A पर टीम B की पैनी नजर
उमरिया (संवाद)। नगरपालिका चुनाव में भारी उठापटक के बीच अब सभी की निगाहें वार्ड नंबर 16 पर आकर टिक चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरपालिका के 24 वार्डों के लिए अधिकृत प्रत्याशी की भी घोषणा की जा चुकी है। इसके अलावा अब संगठन किसी भी बदलाव के मूड में नहीं है। लिहाजा सबकी नजर वार्ड नंबर 16 की ओर टिक चुकी है।
जानकारी के मुताबिक आज दिन भर से चर्चाओं का बाजार गर्म था, हर किसी की जुबां पर बस वार्ड नंबर 16 पर आकर टिक रही थी। वहीं पूरे दिन इस क्षेत्र में चहल-पहल देखी जा रही थी इस बीच चर्चाओं का दौर चल रहा था। इसी के साथ टीम B भी इस पूरे मसले पर टीम A की पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनभर हुई चर्चाओं में फिलहाल कोई सार्थक नतीजा अभी तक नहीं निकल सका है, और निकलता भी कैसे क्योंकि लोगों की नजर से बच पाना संभव नहीं था। फिर भी मोबाइल के माध्यम से भी बातचीत जारी रही है। इसके अलावा एक बात यह भी कि दिन के वक्त कोई भी काम दबी में या चुपचाप नहीं हो सकता इसलिए शायद उन्हें रात का इंतजार रहा होगा। जिसके बाद जैसे ही रात ढलेगी और इलाका सुनसान होगा तभी इस पूरे प्रयास को अंजाम दिया जा सकता है, और कोई भी सार्थक निर्णय लिया जा सकता है। परंतु यह भी इतना आसान नहीं है क्योंकि लोगों की नजर चप्पे-चप्पे पर बनी हुई है। वहीं इस पूरी गतिविधियों पर लोग सक्रिय रुप से दिखाई पड़ रहे हैं
बहरहाल टीम A के द्वारा देर रात्रि या भोर में मुर्गा बांग देने के समय सूरज उगने से पहले मामले को हलाल किया जा सकता है। सूरज उगने के बाद मामला आम हो जाएगा। हालांकि हर प्रयास में कड़ी मशक्कत की आवश्यकता है जो जितना मशक्कत कर लेगा सफलता उसे ही मिलेगी। फिर चाहे वह टीम A हो या टीम B सभी पर लागू होता है। देखना होगा वार्ड नंबर 16 के इस महत्वपूर्ण काम मे किसे कितनी सफलता मिलती है और कौन कितना कामयाब हो सकता है?
Photo source:google
Leave a comment