वरिष्ठ भाजपा नेता मिथलेश पयासी बने उमरिया जिले के जिला संयोजक,बीजेपी ने की प्रदेशभर के जिलों में जिला संयोजको की नियुक्ति

0
782
उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने जहां ऊपर से लेकर बूथ स्तर तक तैयारियों में जुटी है। इसके लिए लगातार उनके प्रमुख नेताओं के द्वारा बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों कोने दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वही विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन ने प्रदेश भर के जिलों में वरिष्ठ नेताओं को जिला संयोजक नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री भाजपा भगवानदास सबनानी के द्वारा जारी लेटर हेड में प्रदेशभर के जिलों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जिला संयोजक की घोषणा की गई है। आगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और हर गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीजेपी पूरी तैयारी में है। इसी के तहत बीजेपी ने प्रदेश भर के सभी जिलों में जिला संयोजक नियुक्त किया है।

इसी तरह उमरिया जिले का जिला संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश पयासी को बनाया गया है। श्री पयासी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं। वह उमरिया जिले के जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे हैं। उन्हें उमरिया जिले के अलावा कई बार अन्य जिलों का भी दायित्व सौंपा गया है, जिसमें वह पूरी तरीके से खरे उतरे हैं। निश्चित रूप से मिथिलेश पयासी को उमरिया जिले का जिला संयोजक बनाए जाने से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा तो मिलेगी ही इसके अलावा उनके पुराने अनुभवों का लाभ भी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here