
लोकायुक्त को देख जब पैदल भागे एसआई अमित पटेल,पुलिस को भागते देख लोंगो ने लगाए ठहाके
उमरिया (संवाद)। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रिश्वत मांगने के आरोप में रीवा की लोकायुक्त टीम छापामार कार्यवाही करने अमरपुर चौकी पहुंची हुई थी। जिसके बाद तय समय मे फरियादी रुपये लेकर चौकी पहुंचा और जैसे ही फरियादी ने आरक्षक को रुपये हाथ मे दिए उसके तुरंत बाद लोकायुक्त की टीम ने छापा मार दिया। लोंगो ने बताया कि उस दौरान आरक्षक लोकायुक्त को देखते रुपये फेंककर भागने लगा जिसे पकड़ने के लिए लोकायुक्त टीम को बहुत भाग दौड़ करना पड़ा। इधर मौका पाकर चौकी प्रभारी अमित भी चौकी से पैदल दौड़ लगा दी और वहीं पास में खड़ी मोटरसाइकिल में गिरते पड़ते भाग खड़े हुए उन्हें पकड़ने लोकायुक्त टीम की टीम बहुत दूर पनपथा के पास तक खदेड़ा लेकिन अमित दाएं-बांए से निकल भागा है। इस बीच अमरपुर सहित आसपास के गांवों के लोग तमाशबीन बने ठहाके लगाते और यह कहते नजर आए कि पुलिस ऐसे भाग रही है जैसे चोर।

दरअसल मामला बाणसागर डैम में मछली चोरी करने से जुड़ा है जिसमे पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी से दरोगा जी उसके पास और पकड़कर चौकी ले आये और उससे पैसे की मांग करने लगे। कई बार उसके द्वारा बताया गया कि वह इसमे शामिल नही है लेकिन एसआई अमित पटेल नही माने और उसे प्रताड़ित करने लगे।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चंदन लोनी ने लोकायुक्त को बताया कि इस झूठे केश और पुलिस प्रताड़ना से बचने के लिए एसआई के द्वारा मांगे गए 40 हजार में से 35 हजार पहले दे चुका है। शेष 5 हजार के लिए उसे फिर से फंसाने के लिए धमकाया जा रहा था। यह सब बातें पुलिस और एक अमजद नामक स्थानीय निवासी के द्वारा उससे उसके मोबाइल पर की जाती रही है। पुलिस की प्रताड़ना से तंग होकर चंदन लोनी ने लोकायुक्त रीवा को इसकी शिकायत कर दी जिसके बाद मोबाइल में बातचीत की रिकार्डिंग आदि को सही पाते हुए लोकायुक्त टीम के द्वारा आज सुबह लगभग 10 बजे छापामार कार्यवाही की गई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा 4 हजार 5 सौ रुपये देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में चौकी प्रभारी अमित पटेल, प्रधान आरक्षक सोहन लाल और एक स्थानीय शामिल है।
Leave a comment