लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प, कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, भ्रमण कर दिया राष्ट्रीयता का संदेश

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। कांग्रेस ने गत शनिवार को जिला मुख्यालय मे तिरंगा यात्रा निकाल कर जनमानस को राष्ट्रीयता का संदेश दिया और लोकतंत्र व संविधान के रक्षा की शपथ ली। पार्टी की यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ हो कर जय स्तंभ से पुन: चौक पर वापस पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता, देश के अमर शहीदों और महान नेताओं के सम्मान मे नारे लगाये गये।
पहली बार संजय मार्केट मे फहराया गया था तिरंगा
गांधी चौक मे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और देशभक्ति हमे विरासत मे मिली है। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ तो उमरिया के गणमान्य नागरिकों ने तत्काल वर्तमान मे संजय मार्केट के पास पहुंच कर ध्वजारोहरण किया था। यह परंपरा आज भी जारी है। यहां के लोग सब कुछ सह सकते हैं, परंतु भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकते।

छद्मवेशियों से सतर्क रहें नागरिक

श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की संप्रुभता का प्रतीक है वहीं लोकतंत्र और संविधान इस देश की आत्मा है। कतिपय ताकतें अपने निजी स्वार्थ के वश मे आकर इन पर बार-बार आक्रमण कर रही हैं। ये वही शक्तियां हैं, जिन्हे तिरंगे को अपनाने मे 50 वर्ष से भी ज्यादा समय लग गया। ये छद्मवेशी देश के लिये सबसे बड़ा खतरा बन गये हैं। प्रत्येक नागरिक को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, श्रीमती सावित्री सिंह, राहुलदेव सिंह, प्रवक्ता अशोक गौटिया, हीरेश मिश्रा, सेवादल के अध्यक्ष संतोष सिंह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथलेश राय, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह (अब्बू), वासुदेव सिंह उंटिया, पीएन राव, मयंक प्रताप सिंह, देवबहादुर सिंह, एरास खान, निरंजन प्रताप सिंह, मुकेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सोनी, नासिर अंसारी, संजय पाण्डेय, इंजीनियर दीपक सोनी, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, मो. आजाद, नारायण सिंह, रघुनाथ सोनी, राजीव सिंह, अशोक गुप्ता, सेवादल यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष संदीप यादव, लालभवानी सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उमेश कोल, आयुष सिंह गहरवार, प्रहलाद यादव, मो. खुर्रम, नानक राम राजपूत, धनप्रताप सिंह, लल्ला चौधरी, करण सिंह, शंकर सिंह भदौरिया, अयाज खान, सोमचंद वर्मा, अफजल खान, कैलाश कोल, भगवत पाल, पुष्पराज कोल, शिवजी शर्मा, किशोर सिंह लोधी, श्रीमती रेखा सिंह, भैयालाल कोल, लक्ष्मी गुप्ता, धन्नू सिंह,राजेन्द्र महोबिया, किशोर सिंह, लोटन पाल, विक्की अग्रवाल, रामसनुज सिंह, प्रेमचंद्र सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *