लाल साड़ी वाली महिला ने हॉस्पिटल के किचन मे नवजात बच्चे को छोड़कर भागी,अस्पताल में मचा हड़कंप

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला चिकित्सालय मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लाल साड़ी पहने और कपड़े से अपना मुंह बांधे महिला अपने नवजात को अस्पताल के किचन में छोड़कर भाग गई।आनन-फानन में अस्पताल के स्टाफ के द्वारा नवजात बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराकर उसका इलाज और देखभाल किया जा रहा है। नवजात को छोड़कर भागी महिला का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। अस्पताल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाने के प्रयास में है।
उमरिया के जिला चिकित्सालय के रसोईघर के समीप कपड़े में लिपटे एक नवजात शिशु के रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सोचा कि इसकी मां यहीं कहीं आसपास होगी लेकिन जब काफी देर पूछताछ करने पर कोई सामने नही आया तब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मौके पर पंहुचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया और शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखकर उसका उपचार और देखभाल शुरू कर दिया है।
अस्पताल प्रबंधन ने जब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक महिला जो लाल साड़ी पहने थी और मुंह ढके हुई थी नवजात को लेकर काफी देर तक परिसर में घूमती रही। इसके बाद रसोईघर के समीप बच्चे को रखकर चली गई। जानकारी के मुताबिक नवजात औसत वजन से कम का है फिर भी उसका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ है।उचित देखभाल उपरांत नवजात को शिशु गृह शहडोल शिफ्ट किया जाएगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *