लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों को प्रदाय किए गए लर्निग लाईसेंस,इधर प्रमुख सचिव खनिज विभाग की बैठक 12 को

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित लाड़लियों को कलेक्ट्रेट सभागार में लर्निग लाईसेंस प्रदाय किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार धुर्वे सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संतोषी साहू, मनू तिवारी, शिवांजली तिवारी, दिव्या कुशवाहा शाउमावि मॉडल करकेली , वंदना यादव, मुस्कान वर्मा शाउमावि सरसवाही, सुषमा पाल शाउमावि बालक चंदिया, रश्मि राय , शापूर्वमावि ज्ञानोदय, हीना सिंह गहरवार, पूजा यादव शाहाईस्कूल दुब्बार पाली, मीना वर्मन स्व0 रतन लाल उमावि नौरोजाबाद, प्रियंका सिंह श्याम, शासकीय उत्कृष्ट उमावि उमरिया, कल्पना शुक्ला, अशासकीय सेन्ट्रल एकेडमी उमावि उमरिया को प्रदान किये गये। सभी लक्ष्मी लॉडली विद्यार्थियो जिनकी उम्र 16 वर्ष से अधिक है उनका पंजीयन शिक्षा विभाग के द्वारा सारथी परिवहन पोर्टल में कराये जाने के उपरांत जिला परिवहन अधिकारी द्वारा पंजीकृत लक्ष्मी लॉडली विद्यार्थियों के लर्निग लाईसेंस बनाये जा रहे है।
प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग की अध्यक्षता में आकांक्षी विकासखण्ड अंतर्गत बैठक 12 को 
राज्य योजना आयोग मध्यप्रदेश द्वारा चयनित उमरिया जिले के आकांक्षी विकासखण्ड मानपुर एवं पाली अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि, अधोसंरचना विकास, कौशल विकास एवं रोजगार की स्थिति , वित्तीय समावेशन आदि ऑनलाईन सांकेतिक आकड़ों की प्रवृष्टि किए जाने हेतु विकासखण्डो के समग्र विकास में प्रगति हेतु योजनाओं के सतत अनुश्रवण एवं उनके क्रियान्वयन हेतु 12 मई को सायं 6 बजे से कलेक्ट्रेट सभगार में प्रभारी अधिकारी सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव , मप्र शासन खनिज साधन विभाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। श्री सिंह 13 मई को आकांक्षी विकासखण्ड के संबंध में मानपुर विकासखण्ड का भ्रमण कर समीक्षा करेेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, प्राचार्य तकनीकी शिक्षा कौशल विकास, जिला रोजगार अधिकारी, परियोजना अधिकारी रोजगार विभाग, परियोजना अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर एवं पाली से कहा है कि वे आकांक्षी विकासखण्ड से संबंधित जिला अधिकारी अनिवार्यतः बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करे एवं अधीनस्थ विकासखण्ड स्तर पर संबंधित अधिकारियो, कर्मचारियो को भी पूर्ण जानकारी सहित उपस्थित होने हेतु निर्देशित करे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *