लाडली बहनों से ई-केवाईसी के नाम मांगे जा रहे थे पैसे,कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने कियोक्स किया सील

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले में लाडली बहनों से ई केवाईसी के नाम पर कियोस्क संचालक के द्वारा बहनो से ई केवाईसी करने पैसे की मांग की जा रही थी। जिसकी जानकारी जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी को हुई। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर कियोस्क संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने और दुकान को सील करने एसडीएम मानपुर को निर्देशित किया है।कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के द्वारा दुकान को सील कराया गया है।
मानपुर के स्टेट बैंक के सामने स्थित कियोस्क संचालक लाडली बहना योजना के लिए आधार से समग्र को लिंक किया जा रहा है। इसी काम लिए कियोस्क संचालक पैसे की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत पर कलेक्टर केडी त्रिपाठी के निर्देश में एसडीएम नेहा सोनी ने दुकान का निरीक्षण उपरांत दुकान सील किया है। बताया गया कि कियोस्क संचालक ई केवाईसी करने पहुंच रही बहनों से अनैतिक रूप से 30 रुपये की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को की गई थी,जिसके बाद दुकान सील करने कार्यवाही की गई है।
बता दें कि पिछले हफ्ते कलेक्टर ने जिले के सभी कियोस्क संचालकों की लगातार दो दिन बैठक ली थी,जिसमे सभी कियोस्क संचालकों को योजना सम्बन्ध में ज़रूरी जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में ई केवाईसी के नाम पर किसी तरह की राशि न ली जाए।परन्तु उक्त कियोस्क संचालक ने राशि की डिमांड की जा रही थी जिसके बाद वैधानिक कार्यवाही की गई है।उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही लाडली बहना योजना में 14 मार्च से बहने ई केवाईसी को लेकर संजीदा है।कियोस्क में बहनों की भारी भीड़ है कियोस्क संचालक इसी का फायदा उठाकर अनर्गल राशि की डिमांड करते है।ई केवाईसी उपरांत योजना का लाभ लेने बहने 25 मार्च से आवेदन करेंगी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *