लाडली बहना सम्मेलन में 10 हजार महिलाएं होंगी शामिल,राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज होंगे शामिल

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिले के ग्राम पंचायत भरौला में 24 मई बुधवार को आयोजित लाडली बहना सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में जिले की 10 हजार से ज्यादा महिलाएं और इसके अलावा पुरुष सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच रहे हैं जहां लाडली बहना सम्मेलन, रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण के अलावा आवासी भू अधिकार पत्रों का वितरण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।

इसके साथ ही आकाश कोट समूह नल-जल योजना का भूमि-पूजन और करनपुरा नल-जल योजना का लोकार्पण भी होगा। जिले के कलेक्टर डा0 केडी त्रिपाठी एवं अपर कलेक्टर के सी बोपचे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियां अंतिम चरण मे है। कलेक्टर ने तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध मे निर्देष दिए। 

महामहिम राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल 24 मई को एक दिवसीय भ्रमण पर उमरिया आ रहे है। महामहिम राज्यपाल प्रातः 11.35 बजे भोपाल से स्टेट हैंगर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगे। जहां से 12.30 बजे प्रस्थान कर 1 बजे हेली काप्टर के द्वारा उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे जहां भरौला मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होगे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल 3.45 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे जहां से सायं 4.20 बजे हेलीकाप्ट के द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए रवाना होगे।

सीएम शिवराज का भ्रमण कार्यक्रम

मध्य प्रदेष के सीएम शिवराज सिंह चौहान 24 मई को एक दिवसीय भ्रमण पर उमरिया आऐगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रातः 11.50 बजे भोपाल से स्टेट हैंगर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगे। जहां से 12.30 बजे प्रस्थान कर 1 बजे हेली काप्टर के द्वारा उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे जहां भरौला मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 3.45 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे जहां से सायं 4.20 बजे हेलीकाप्ट के द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए रवाना होगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *