लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में बरती गई घोर लापरवाही,नगरपालिका क्षेत्र में रही अव्यवस्था

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार और उसके मुखिया शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना प्रारंभ हो चुकी है। 10 जून को शुभारंभ के लाइव प्रसारण के दौरान नगर पालिका उमरिया में घोर लापरवाही सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका क्षेत्र के कई  आंगनबाड़ी केंद्रों में LED टीवी की व्यवस्था नहीं की गई। इसके अलावा केंद्रों में महिलाओं की बैठक व्यवस्था सहित अन्य तमाम व्यवस्थाएं में लापरवाही बरती गई है।

दरअसल 10 जून को लाडली बहना योजना का शुभारंभ और राशि अंतरित कार्यक्रम का पूरे प्रदेश के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा योजना का शुभारंभ और राशि अंतरित करने का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाना था। जिसके तहत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम किया जाना था। इसके लिए शासन के द्वारा बकायदे निर्देश जारी करते हुए बजट का प्रावधान भी किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक उमरिया नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आई है। जिसमें लाइव प्रसारण के।लिए LED टीवी की व्यवस्था नहीं थी। महिलाओं को मोबाइल से लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। इसके अलावा कुछ वार्डों में महिलाओं की बैठने की व्यवस्था भी नहीं थी। जबकि लाडली बहना योजना कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों में एकत्रित कर सीएम शिवराज का लाइव प्रसारण दिखाया जाना था। इसके अलावा उनकी बैठक व्यवस्था, पानी-चाय, कुर्सियां आदि की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन उमरिया नगरपालिका का हाल किसी से छुपा नहीं है। यहां पदस्थ सीएमओ के ऊपर नगरपालिका के पार्षदों ने भारी भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।

लेकिन सबसे अहम बात यह है कि सरकार के निर्देश के बावजूद नगर पालिका उमरिया के द्वारा सरकार की बहुत बड़ी महत्वकांक्षी योजना को पलीता लगाने में बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले में गलती किसी की भी हो या लापरवाही किसी ने किया हो,लेकिन सबसे पहले जवाबदेही नगरपालिका के सीएमओ की बनती है। उनके द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी योजना में लापरवाही और पलीता लगाने का काम बेहद निंदनीय है।

जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा स्वयं जिले के तमाम क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। कि इस योजना में कहीं भी लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। इसके पहले भी इस योजना के फॉर्म भरने और केवाईसी सहित आधार लिंक में कईयों ने गड़बड़ी की थी जिनके खिलाफ जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी ने सख्त कार्यवाही भी की थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *