इंदौर (संवाद) मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी योजना लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की बहनों को मिलने वाला ₹1 हजार महीना की दूसरी किस्त आज 10 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित लाडली बहना योजना के सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की है। इस दौरान महिला सम्मेलन में पहुंची प्रदेश भर की महिलाओं से सीएम ने संवाद किया है।
