उमरिया (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया के आह्वान पर स्थानीय पुराने बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के सभी वरिष्ठ और पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें मंत्री पद से हटाने का ममता बनर्जी मुख्यमंत्री से आह्वान किया साथ ही ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को देश के राष्ट्रपति और भारत के नागरिकों से उन्हें माफी मांगना चाहिए जिसमें अखिल गिरी मंत्री ने देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है ऐसी टिप्पणी को भारत का जनमानस कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता विशेषकर आदिवासी समाज से आई आदरणीय महामहिम द्रौपदी मुरमू जी का न केवल भारत के लोगों का अपमान बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान तृणमूल कांग्रेस उनके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार में रहे मंत्री अखिल गिरी ने अपने बयान से किया है इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए और ममता बनर्जी को तुरंत अपने ऐसे मंत्री को हटाना चाहिए जिन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ ऐसी अमर्यादित टिप्पणी की है।
