राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा की प्रथम पारी में 1456 और द्वितीय पारी 1450 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के माध्यम से संचालित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा  19 जून को प्रथम पारी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 8 परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 2002  परीक्षार्थियों में से 1456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वही 546 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर आशोक ओहरी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। पालीटेक्निक कॉलेज में 300 में से 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रणविजय प्रताप सिंह  कॉलेज में 300 में से 220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  कॉलरी स्कूल में 250 में से 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कन्या विद्यालय उमरिया में 250 में से 169 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया में 200 में से 156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  सेंट्रल एकेडमी स्कूल उमरिया में 200 में से 144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्रम्हर्षि बावरा स्कूल उमरिया में 200 में से 146 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आर सी स्कूल में 302 में से 233  परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
राज्य सेवा  एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की शांतिपूर्ण संपन्न, द्वितीय पारी में 2002 में से 1450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा, 552 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित 
 अपर कलेक्टर अशोक ओहरी ने बताया कि राज्य सेवा राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। द्वितीय पाली में 2002 परीक्षार्थियों में से 1450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि पालीटेक्निक कॉलेज में 300 में से 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रणविजय प्रताप सिंह  कॉलेज में 300 में से 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  कॉलरी स्कूल में 250 में से 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कन्या विद्यालय उमरिया में 250 में से 169 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया में 200 में से 156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  सेंट्रल एकेडमी स्कूल उमरिया में 200 में से 143 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्रम्हर्षि बावरा स्कूल उमरिया में 200 में से 145 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आर सी स्कूल में 302 में से 222  परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *