रंग ला रहा चंदिया का आंदोलन, नर्मदा एक्सप्रेस का चंदिया स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव 10 सितंबर से

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के चंदिया में 5 सितंबर से शुरू हुए रेल रोको आंदोलन अब धीरे धीरे रंग लाने लगा है। चंदिया नगर 5 सितंवर को क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की तादात लोग एक साथ होकर रैली के माध्यम से चंदिया स्टेशन के सामने पहुंचे थे जहां पर निर्धारित भूख हड़ताल प्रारम्भ की गई है। इस दौरान रेल्वे के बड़े अधिकारी और रेलवे की पूरी पहुंची थी।लेकिन लोंगो का हौसला देख उनके भी पसीने छूट गए थे। क्षेत्रीय संघर्ष के द्वारा निर्धारित भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है और नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव कही न कही यहां आंदोलन कर रहे लोंगो की जीत का यह पहला पायदान है।
जिसके बाद रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का  02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव बिलासपुर मंडल के चंदिया रोड़ स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस  का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव बिलासपुर मंडल के जैतहरी स्टेशन में दिया जा रहा है ।  
                
यह सुविधा दिनांक 10 सितम्बर 2022 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर तथा दिनांक 09 सितम्बर 2022 को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर से लागू होगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, चंदिया रोड़ स्टेशन में 17.01 बजे पहुंचेगी तथा 17.03  बजे रवाना होगी | वहीं गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस चंदिया रोड़ स्टेशन में 08.01 बजे पहुंचेगी तथा 08.03 बजे रवाना होगी | 
इसी तरह जैतहरी स्टेशन में ठहराव की सुविधा दिनांक 09 सितम्बर 2022 को दुर्ग तथा छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग  से लागू होगी । यह सुविधा आगामी 06  महीने तक रहेगी  | गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, जैतहरी स्टेशन 01.26 बजे पहुंचेगी तथा 01.28 बजे रवाना होगी  | गाड़ी संख्या 15159 छपरा–दुर्ग एक्सप्रेस जैतहरी स्टेशन 00.29 बजे पहुंचेगी तथा 00.31 बजे रवाना होगी |
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *