मंडला (संवाद)। पूरे देश में कुछ ब्लैक मेल रूम के द्वारा युवती पहले किसी पैसे वाले को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर शामिल गिरोह के द्वारा ब्लैक मेलिंग शुरू की जाती है पैसे नहीं देने पर युवती से पुलिस में शिकायत और बलात्कार के आरोप में हंसा देने की धमकी भी दी जाती है इसी तरीके से जुड़ा हुआ एक मामला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में देखने को मिला है। जहां कुछ लोगों के द्वारा एक व्यापारी के बेटे को एक युवती से मिलवाया गया और उससे दोस्ती करवाई गई बाद में दोनों की मेल मुलाकात की फोटो और वीडियो बना लिए गया, फिर पूरे गिरोह के द्वारा व्यापारी के बेटे से लाखों रुपए की डिमांड करने लगे पैसे नहीं देने पर युवती से पुलिस में बलात्कार सहित अन्य मामले में फंसा देने की धमकी देने लगे।
