उमरिया (संवाद)। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का बीते 5 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। प्रदेश व्यापी इस आंदोलन में पूरे प्रदेश भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उमरिया में भी कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी धरना दे रहे हैं जिसमें शासकीय डॉक्टर बीके प्रसाद के भी बैठने की खबर आई है।
डॉ बीके प्रसाद शासकीय डॉक्टर हैं और वर्तमान में वह कटनी जिले में पदस्थ हैं। इसके पहले वह लगभग 10 सालों तक उमरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर और कुछ समय के लिए उमरिया जिला चिकित्सालय में पदस्थ रहे हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय उमरिया के सामने धरना दे रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आज मंगलवार को डॉ बीके प्रसाद भी धरने पर बैठे रहे। हालांकि इसके पीछे कारण तो वही जाने लेकिन एक सवाल है वह यह कि जब वह पूरी तरीके से शासकीय रूप में डॉक्टर के पद पर पदस्थ हैं तो फिर उन्हें धरना देने की क्या जरूरत है। वहीं यह भी हो सकता है कि धरना दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के सपोर्ट में वह कटनी जिले से उमरिया पहुंचे हो और धरना स्थल पर पहुंचकर धरने में शामिल हुए होंगे?
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी
संस्कृति के मूल में सामाजिकता
है, सद्भाव है और इस सद्भाव को
बढ़ाने में सामूहिक विवाह
सम्मेलन एक बड़ा ही मजबूत और
कारगर माध्यम है। बेटियों के
पाणिग्रह - 14/03/2026