कटनी (संवाद)। जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां में स्थानीय कांग्रेसी नेता के द्वारा अजीबोगरीब और आपत्तिजनक स्लोगन साइन बोर्ड में लिखवाया है। जिसके बाद से धर्म विशेष और भाजपा के द्वारा विरोध कर एस ऐसे नेताओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल बीते महीने सीधी जिले में हुए पेशाब कांड का मामला थमा भी नहीं था कि अब इसे स्लोगन के तौर पर स्थानीय कांग्रेसी नेता इस्तेमाल कर रहे हैं। कटनी जिले के मझगवां में कांग्रेस के स्थानीय नेता जनपद पंचायत सदस्य राजा पटेल के द्वारा सरेआम साइन बोर्ड में स्लोगन लिखाया गया कि मूते शुक्ला-धोये चौहान यह है भाजपा की पहचान ।
