उमरिया (संवाद)। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में वार्डवार शिविरों का आयोजन मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत किया जा रहा है। 4 अक्टूबर को दुर्गा नवमी होने के कारण 4 अक्टूबर के स्थान पर निकायवार तिथि में संशोधन किया गया है। अब नगर पालिका परिषद उमरिया अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन 9 नंबर कालरी कालोनी वार्ड नंबर 21 एवं शा0उमावि कॉलरी वार्ड नंबर 22 में 8 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं नगर पालिका परिषद पाली में वार्ड क्रमांक 2 ब्रांच स्कूल परिसर में 21 अक्टूबर को, नगर परिषद नौरोजाबाद में कुदरी स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 14 में 9 अक्टूबर को, नगर परिषद चंदिया में गौतम मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में 19 अक्टूबर को तथा नगर परिषद मानपुर में पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 में 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने निकायो में मुनादी कराकर नगरवासियों को सूचित करने के निर्देष दिए है।
