मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जनपद अध्यक्ष करकेली प्रियंका सिंह ने परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिला प्रशासन और जन अभियान परिषद उमरिया के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ेरी और ग्राम पंचायत भवन बड़ेरी में जनपद पंचायत करकेली की अध्यक्ष प्रियंका/मून सिंह के द्वारा परिसर में झाड़ू लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वच्छता अभियान आगे बढ़ाया है।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के छात्र-छत्राओ को स्वच्छता के बारे बताते हुए जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि सभी बच्चे स्कूल परिसर में गंदगी और कछरा नही फैलाये और अपने आस पास साफ सफाई रखे। साफ सफाई रहेगी तो हमारा मन भी साफ रहेगा और पढ़ाई सहित अच्छे कामों में सभी का मन लगेगा। 
मुख्यमन्त्री जन सेवा कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रियंका/मून सिंह के साथ ग्राम पंचायत बड़ेरी के सरपंच श्रीमती मीना कोल,उपसरपंच उगेंद्र प्रताप सिंह, पंच श्रीमती तारा सिंह,नम्रता सिंह,संगीता सिंह सचिव अनीता सिंह, स्कूल के शिक्षक और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। सभी के द्वारा विद्यालय में साफ सफाई का अभियान चलाया गया जिसमे सभी लोंगो ने झाड़ू लगाकर और बारिश के मौसम में परिसर में उगी घास की सफाई की गई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *