उमरिया (संवाद)। दिल दहला देने वाली घटना उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेहरा से आई है। जहां खेलते समय एक 6 वर्षीय मासूम तालाब के पास पहुंच गया, जहां उसके पैर फिसलने से वह तालाब में जा घुसा और गहरे पानी में डूबने लगा। इस दौरान उसकी बड़ी बहन उम्र 9 साल भी उसी के साथ खेल रही थी, उसने देखा कि उसका भाई तालाब में डूब रहा है, उसने भी दौड़कर कर तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन तालाब में पानी गहरा होने के कारण पानी में डूबने से दोनों की दुखद मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
