मानपुर से भमरहा का सड़क का शिलान्यास 13 दिसंबर को,मंत्री मीना सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया/मानपुर (संवाद)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस- 3 में स्वीकृत मार्ग सोहागपुर मानपुर रोड से भमरहा का शिलान्यास प्रदेष शासन की जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं  शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमान्द्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे ग्राम भमरहा में किया जाएगा। इस अवसर पर विषिष्ट आतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह उपस्थित रहेंगें।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत फेस-3 मे स्वीकृत मार्ग सोहागपुर मानपुर रोड से भमरहा तक पूर्व निर्मित कुल लंबाई 8.60 किमी मार्ग को उन्नयनीकरण करते हुए ग्राम की बस्ती तक कुल लंबाई 11.50 किमी में मार्ग निर्माण वर्ष 2022- 23 स्वीकृत हुआ है। जिसमें पूर्व लंबाई 8.60 किमी के बाद हाई स्कूल भमरहा एवं बस्ती तक 2.90 किमी नवीन लंबाई विस्तार प्रवधान सहित कुल 11.50 किमी लंबाई में 12 नग पुल, पुलिया सहित मार्ग निर्माण किया जाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *