एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के अधिकारियों के तबादले जारी है मध्यप्रदेश शासन वन विभाग के द्वारा वन अधिकारियों के 56 तबादले किए गए हैं। जिसमें कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। तो वही कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उमरिया जिले के मंडल प्रबंधक वन विकास निगम अनिल चोपड़ा को भी स्थानांतरित किया गया है। इनकी जगह देवी प्रसाद दंडोतिया को छतरपुर से उमरिया वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक के रूप में पदस्थापना की गई है।

