भाजपा को फीलगुड कराएंगे सीएस इकबाल सिंह बैस,सरकार ने 30 नवंबर 2023 तक बढ़ाया कार्यकाल

Editor in cheif
3 Min Read
एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया मुख्य सचिव का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ाया गया है। मुख्य सचिव इसी महीने 30 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा था। लेकिन प्रदेश की सरकार के द्वारा उनका कार्यकाल 6 माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब वह 30 नवंबर तक प्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपयुक्त साबित हो रहे हैं और यही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार उन्हें ही मुख्य सचिव बने रहने देना चाहती है।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया के तौर पर काफी अच्छी और निष्पक्ष छवि रही है। उनके कार्य करने का तरीका और प्रशासनिक क्षमता काफी अच्छी रही है। इकबाल सिंह बैंस का रिटायरमेंट 30 नवंबर 2022 होना था। लेकिन उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा की शिवराज सरकार ने उनका एक्सटेंशन 6 माह यानी 30 मई 2023 तक के लिए कर दिया गया था। लेकिन अब उनका कार्यकाल एक बार फिर 6 महीने के लिए बढ़ाकर 30 मई से 30 नवंबर 2023 कर दिया गया है।
प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए उपयुक्त और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चहेते रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस अब आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीएस बने रहेंगे और उनके कार्यकाल में ही विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चहेते रहे इकबाल सिंह भाजपा को फील गुड कराएंगे। वहीं भाजपा सरकार का ऐसा मानना है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह के रहते आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने में मदद मिलेगी। या यूं कहें कि चुनाव से पहले सरकार के लिए एक चुनावी रणनीति का खाका तैयार करने में इकबाल सिंह बैंस उचित और महत्वपूर्ण साबित होंगे।
हालांकि यह जरूर है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह के 2 बार एक्सटेंशन से कई ऐसे अधिकारी खफा है जो मुख्य सचिव बनने के कगार पर थे।  इकबाल का एक्स्टेंशन खत्म होने तक वे रिटायर हो चुके होंगे। इकबाल सिंह बैंस को सख्त मिजाज का प्रशासक समझा जाता है। उन्होंने ही लोक सेवा गारंटी कानून लागू करवाया। आनंद विभाग का गठन भी उनकी पहल पर हुआ था। जुलाई 2013 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव बनकर दिल्ली गए थे। भाजपा सरकार बनने के बाद 2014 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें वापस मध्यप्रदेश में बुलवाया लिया था
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *