भाजपा के राज मे बढ़ा अन्याय और शोषण,किरनताल मे कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान का आयोजन, सैकड़ों ने ली सदस्यता

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। कांग्रेस द्वारा मंगलवार को उमरिया ब्लॉक के बड़ेरी मण्डलम अंतर्गत ग्राम किरनताल मे घर चलो, घर-घर चलो अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मण्डलम अध्यक्ष हीरेश मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष धनीलाल राठौर, ताजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस दौरान गांव मे एक चौपाल लगाई गई। जिसको संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज मे अन्याय और शोषण का बोलबाला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पूंजीवादी मानसिकता के कारण देश मे मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है।
जीएसटी ने निकाला दीवाला
कांग्रेसजनो ने कहा कि सरकार पेट्रोल पर 70 और डीजल पर 60 रूपये से अधिक टेक्स वसूल रही है। जीएसटी ने कारोबार का दीवाला निकाल दिया है। जो सरसों का तेल कांग्रेस के शासन मे 60 रूपये मे मिल जाता था, वह अब 200 रूपये हो गया है। सिलेण्डर की कीमतें 400 से बढ़ कर 950 पार हो गई हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जनविरोधी नीतियों से जनता कराह रही है। अब समय आ गया है कि किसान, गरीब, युवा, मजदूर, छोटे व मध्यम व्यापारियों का अहित करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाय।
निकाली गई रैली
घर चलो अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। तत्पश्चात गांव मे एक रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर सोमन कोल, सूर्यबली सिंह, शंकर सिंह भदौरिया, भगवत पाल, राजेन्द्र महोबिया, हरीलाल सेन, रणजीत सिंह, रमेश बैगा, गोपाल महोबिया, रणबीर सिंह, कंतू बैगा, कंछेदीलाल रैदास, लाखन सिंह, बसंत महोबिया, शिवप्रसाद पाल, यशोदा बाई, बुट्टी बाई, बिस्सू बैगा, गजबीर सिंह, शहजाद सिंह, जगदीश राय, प्रभु बैगा, सुखलाल विश्वकर्मा, गेंदलाल पाल, आशीष सेन, मेघराज सिंह, लकी विश्वकर्मा, रघुनंदन विश्वकर्मा, आयुष, रामनाथ सिंह राठोर, रामनाथ बैगा, मुन्ना बॅैगा, शंकर विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, सम्राट सिंह, बसंत महोबिया, समारू बैगा, कुंजीलाल, सुभाष रैदास, रेवाप्रसाद महोबिया, सूर्यप्रताप सेन सहित भारी तादाद मे ग्रामीण एवं कांग्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *