
भाजपा की सूची में नये चेहरों को मिली जगह,अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित कई प्रमुख चेहरों और पार्षदो को दिखाया बाहर का रास्ता
उमरिया।(संवाद)। जिले के पाली नगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे 15 वार्डों के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण निवर्तमान पार्षदों की टिकट काट दी गई है वहीं इस बार पार्टी ने नए चेहरों को ज्यादा तवज्जो दी है। पाली नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा को अधिकृत उम्मीदवार के चयन में थोड़ा वक्त जरूर लगा है लेकिन अंततः सूची जारी कर दी गई है।सूची देखने से पता चलता है कि इस बार पार्टी ने लगभग सभी वार्डों से नए चेहरे को शामिल किया है। वहीं पिछली परिषद के अध्यक्ष ऊषा कोल,उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान, वरिष्ठ नेता और प्रमुख चेहरों में पूर्व पार्षद सुदामा विश्वकर्मा, कालिका सिंह बहादुर,तेजराज बर्मन सहित अन्य निवर्तमान पार्षदो को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि यह पार्टी का अंदुरुनी मामला है क्योंकि चयन समिति और नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बडे ही सोच विचार के निर्णय के बाद अधिकृत सूची जारी की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के द्वारा नगर पालिका पाली चुनाव के लिए पूरे 15 वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका निर्वाचन चयन समिति एवं संभागीय संगठन प्रभारी श्री हरिशंकर खटीक, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन और कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह जी की सहमति से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई हैl
वार्ड क्रमांक 1 श्रीमती सोना सिंह, वार्ड क्रमांक 2 राजेश पटेल, वार्ड क्रमांक 3 अनुपम वर्मा, वार्ड क्रमांक 4 श्रीमती सविता सिंह, वार्ड क्रमांक 5 श्रीमती रोशनी कोल, वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती प्रमिला जगवानी, वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती उषा प्रजापति, वार्ड क्रमांक 8 सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, वार्ड क्रमांक 9 घनश्याम कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 10 भरत प्रजापति, वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती सुनैना गुप्ता, वार्ड नंबर 12 अंजू पटेल, वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती राधा तिवारी, वार्ड नंबर 14 सुश्री शकुंतला प्रधान और वार्ड नंबर 15 से उमेश सिंह को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
वार्ड नं 1- मधु दीपक सिंह,वार्ड नं 2 – संतोष रजक, वार्ड नं 3- पंकज प्रधान,वार्ड नं 4- संध्या निखिल कोल,वार्ड नं 5- सिया बाई कोल,वार्ड नं 6- मनीषा लक्ष्मण कुशवाहा,
वार्ड नं 7-किरण बलराम प्रजापति, वार्ड नं 8- संजीव खंडेलवाल,वार्ड नं 9- गौरव अग्रवाल,वार्ड नं 10- रवि प्रजापति,वार्ड नं 11- आरती कृष्णकांत अवधिया,वार्ड नं 12- संगीता संजय सिंह,वार्ड नं 13- स्नेहलता विश्वकर्मा,वार्ड नं 14- बेबी बाई कोल,वार्ड नं 15- राम जी रौतेल शामिल है।
Leave a comment