बेहद चौकाने वाले नतीजे : उँगली की गिनती में जीते गए वार्ड, शुरुआत भाजपा से खत्म कांग्रेस ने की

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। हाल ही में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय के तहत नगरपालिका उमरिया के चुनाव में मतगणना उपरांत जो नतीजे सामने आए है वह चौकाने वाले है। साफ शब्दों में कहा जाय तो जैसे इंसान उंगली में गिनती गिनता है उसी तरह राजनीतिक दल ने वार्ड पार्षदो का चुनाव जीता है। हालांकि इसकी शुरुआत भाजपा ने की थी लेकिन खत्म कांगेस ने की है।
दरअसल पहले 15 वार्डों की नगरपालिका का परिसीमन उपरांत वार्डों का विभाजन कर 24 वार्ड बनाये गए थे। जिसके बाद नए परिसीमन से पहली बार चुनाव हुए है। पूरे शहर में पूरे उत्साह के साथ 24 वार्डों में चुनाव कराया गया। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल के अलावा बहुजन समाज पार्टी के कुछ चुनिंदा वार्ड और पहली बार नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी 3 वार्डों से अपने प्रत्यासी को मैदान उतारा था। इस दौरान पूरे समय भारी कसमकस के बीच शांतिपूर्ण ठंग से चुनाव सम्पन्न हुआ और जब मतगणना उपरांत नतीजे आये तब लोग उंगली में वार्डों की हार-जीत गिनते नजर आए।
हालांकि इसकी पहली शुरुआत भाजपा ने 1,2,3,4 वार्ड से की। वहीँ कांग्रेस पार्टी ने 5,6,7,8,9 और फिर 14,15,16, इसके बाद 22,23 और 24 वार्डों को उंगली में गिनते हुए जीत लिया। इसके अलावा भाजपा ने 10, 13, 17,18 और 21 को जीता है वहीं कांग्रेस ने 12,19,20 वार्ड में बाजी मारी है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 निर्दलीय के खाते में गया है। इस प्रकार कांग्रेस ने 14 वार्ड, भाजपा ने 9 वार्ड जबकि 1 वार्ड निर्दलीय के खाते में गया है। 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *