बीजेपी अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय का दावा: कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सरकार के विकास कार्यो के दम पर जीतेंगे पूरे 15 वार्ड

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के नगरपालिका निर्वाचन पाली को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों के बी फॉर्म जमा करने के उपरांत पाली नगर पालिका के सभी 15 वार्डों में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन  कर रही हैl भाजपा के कार्यकर्ता ऊर्जा और उत्साह के वातावरण में अपने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए हैंlभाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली वार्ड के प्रभारी संयोजक मतदाता सूची के पन्ना प्रभारी वार्ड में निवासरत पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों सभी की बैठक संवाद और चर्चा के निमित्त कार्य योजना चुनाव कार्यालय के माध्यम से बनाई जा रही हैl भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव में विजय श्री को लेकर उत्साहित एवं आशान्वित है l 
श्री पांडे ने बताया यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की योजनाओं के दम पर हम एक-एक कार्यकर्ता और जनता से संवाद करेंगेl विकास और जनकल्याण की योजनाओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी का कमल  नगर परिषद पाली में खिलेगा और पूरे 15 वार्डों में भाजपा के ही उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है l भाजपा जिला अध्यक्ष ने आज वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 11 के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया l कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी पदम खेमका केसरीनाथ अग्रवाल रामपाल बर्मन विष्णु विश्वकर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा  पार्षद प्रत्याशी सोना सिंह विमल अग्रवाल पुरषोत्तम गुप्ता प्रदीप सोनकर संतोष यादव दिनेश अवधिया संदीप अग्रवाल प्रभात अवधिया समयलाल साहू रेशम एवं वार्ड 11 की पार्षद प्रत्याशी सुनैना गुप्ता उपस्थित रहे l
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *