बारिश की तबाही ने गरीबों का छीना आशियाना,घर गिरने से बाल-बाल बची बुजर्ग

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)।जिले में बीते दिनों भारी बारिश के कारण पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त तो हुआ ही है, साथ ही तबाही भी देखने को मिली है। जिले भर में खासकर कच्चे मकान बारिश के चपेट आ गए और धराशायी हो गए है। जिसके बाद अब लोंगो को रहने किये घर की परेशानी खड़ी हो गई है।
जिले के ग्राम पिनोरा में मिट्टी की झोपड़ी बनाकर पिछले क़ई सालों से बेटे और बहू के साथ ज़िन्दगी गुजार रही विधवा का कच्चा मकान गिर गया है। बताया जाता है कि जनपद करकेली के ग्राम पिनोरा में 48 घण्टे के अधिक समय से हुए मूसलाधार बारिश में विधवा की गिरी झोपड़ी से अब पूरा परिवार परेशान है।आर्थिक स्थिति से तंग परिवार को सोमवार के दिन पंचायत के जिम्मेदारों ने झोपड़ी के छत को ढकने शीट और पन्नी उपलब्ध कराई है। जिसके बाद उस परिवार को राहत पहुंची है। इस मामले में सबसे खास बात यह है कि शासन की बेशकीमती प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए पीड़ित विधवा पिछले चार सालों से पंचायत के जिम्मेदारों का दरवाजा खटखटा रही है,परन्तु फिलहाल उसे कोई लाभ नही मिल सका है।
पीड़ित विधवा की झोपड़ी दो वर्ष पूर्व भी वर्षा ऋतू में पूरी तरह नष्ट हो गई थी,उस वक्त भी परिवार ख़ासा परेशान हुआ था। पीड़ित विधवा दो वर्ष पहले भी इस हादसे के बाद आवास योजना से लाभान्वित होने जिम्मेदारों से क़ई बार निवेदन की थी,परन्तु लाभ नही मिल सका,अंततः फिर इस बार मूसलाधार बारिश ने झोपड़ी की छप्पर धराशाई कर दी।इस मामले में सचिव ध्रुव सिंह ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास प्लस में आ गया है,स्वीकृत सूची में जल्द ही नाम आ जायेगा।विदित हो कि आवास प्ल्स में करींब 92 हितग्राही है,जिनमे से 24 हितग्राहियों की प्रथम किश्त आ चुकी है,बाकी 68 हितग्राहियों भी जल्द आवास योजना से लाभान्वित होने आशान्वित है। 
इधर बारिश से गिरा विकलांग का घर, बाल बाल बची बुजुर्ग
बीते दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, कहीं पुल के ऊपर से पानी बहा तो कहीं घर मकान धरासायी हो गये, जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 13 जमुनिया में राम मिलन चौधरी का मकान भारी बारिश के कारण गिर गया। दोनों पैरों से विकलांग राम मिलन ने बताया कि 19 अगस्त की रात को बारिश हो रही थी तभी कच्ची दीवार गिरी जिसके बाद पूरा मकान गिर गया जहां मै और मेरी मां सो रहे थे और बच गये, घटना के बाद आसपास के पड़ोसियों ने हमें वहां से निकाला। गौरतलब है कि बारिश ने कई गरीबों के घरों को निशाना बनाया है और वह धरासायी हो गये है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *