बाघ के हमले से अभी मासूम बेटे और माँ का जख्म भरा भी नही था कि बाघ ने एक वृद्ध पर कर दिया हमला

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया/ बांधवगढ़ (संवाद)।जिले के विश्व प्रसिद्ध बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व से लगे मानपुर जनपद गांव रोहनिया (ज्वालामुखी) में हिंसक हुए बाघ ने 15 माह के मासूम और उसकी मां अर्चना को गंभीर रूप से घायल करने के मासूम और उसकी माँ का इलाज जबलपुर हायर सेंटर कराया जा रहा है और उन दोनों जख्म अभी भरा भी नही था कि बांधवगढ़ क्षेत्र के एक दूसरे परिक्षेत्र में बाघ एक वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया है।घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
 
जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र के गौरैया बीट में ग्राम कुम्हर्रा निवासी वृद्ध चरका बैगा अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बीनने जंगल की ओर गया था। तभी उसका सामना टाईगर से हो गया। जिसके बाद टाईगर ने उस वृद्ध पर हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया। जिसके बाद वही पास में लकड़ी बीन रही वृद्ध की पत्नी ने जोर जोर से हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिससे बाघ वहां से भाग गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और बांधवगढ़ प्रबंधन की टीम ने वृद्ध को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा हैं जहां घायल वृद्ध का उपचार किया जा रहा है।वहीं वृद्ध की पत्नी बाघ के हमले से बाल-बाल बची है।
 
बता दे कि बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के क्षेत्र के आसपास चार दिनों के भीतर बाघ के हमले की अलग-अलग इलाके की यह दूसरी घटना है। जिसमे 4 दिन पहले एक बाघ ने एक 15 महीने के मासूम और उसकी मां पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।वहीं आज बुधवार की सुबह यह दूसरी घटना है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा मवेशी चराने और लकड़ी इत्यादि के लिए जंगल की तरफ जाने से बाघ के हमले के शिकार हो जाते है।वन विभाग और बाँधवगढ़ प्रबंधन के द्वारा लगातार ग्रामीणों को समझाईस दी जाती है कि जंगल की तरफ नही जाए। लेकिन ग्रामीण विभाग की समझाइस न मानकर और जानबूझकर अपनी जान को जोखिम में डालते है।
#wildlife
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *