बाघों के गढ़ बांधवगढ़ में दूसरी खेप में पहुंचे 18 बारहसिंघा,अब कुल 37 हुई संख्या

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में फिर आज रविवार को 18 नग बारहसिंघा लाये जा रहे है। इसके पहले मार्च महीने में 19 बारहसिंघा कान्हा नेशनल पार्क से लाये जा चुके है। जिसके बाद पुनः18 नग बारहसिंघा कान्हा नेशनल पार्क से बांधवगढ़ लाये जा रहे है।जिसकी पूरी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई गई।बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में बांधवगढ़ से एक दल कान्हा के लिए रवाना हुआ था जो वहां से 18 नग बारहसिंघा को लेकर विशेष वाहन से बांधवगढ़ पहुंचेगा और फिर सभी बारहसिंघा को मगधी जोन में बनाये गए बाड़े में छोड़ा जाएगा।
बता दे कि बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में बारहसिंघा की पुनर्स्थापन करने कार्ययोजना काफी समय से चल रही थी जिसके लिए शासन स्तर और एनटीसीए की मंजूरी के बाद गाइडलाइन के तहत बारहसिंघा को बांधवगढ़ में बसाने की अनुमति प्रदान की गई थी और तभी से कान्हा नेशनल पार्क में बारहसिंघा की कैप्चरिंग कर विशेष वाहन से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी और एनटीसीए मेम्बर,वन्यप्राणी डॉक्टर की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया है। इसके पहले 19 नग बारहसिंघा मार्च महीने में बांधवगढ़ लाये जा चुके है। अब एक बार फिर 18 नग बारहसिंघा लाये जा रहे है।इस तरह अब इनकी कुल संख्या 37 हो जाती है।
बारहसिंघा की दूसरी खेप रविवार 7 मई को मंडला जिले के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 16 मादा और 2 नर बारासिंघा लेकर उमरिया बांधवगढ़ के लिए स्पेशल वाहन से रवाना हुए थे जिसको सोमवार 8 मई को बांधवगढ़ के मगधी में छोड़ा जाएगा। इसके पहले 19 बारहसिंघे पहले खेप में 26 मार्च को 11 नर और 8 मादा बारहसिंघों को कान्हा से बांधवगढ़ लाया गया था जहां मगधी में बने इनक्लोजर (बाड़े) में छोड़ा गया था। कई दशकों बाद बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व की शोभा बढ़ायेगे। अब तक कुल 37 बारहसिंघों को कान्हा से बांधवगढ़ लाया जा चुका है और कुल 100 नर,मादा बारहसिंघों को कान्हा से लाकर बांधवगढ़ में बसाया जायेगा और जैसे जैसे इनकी आबादी बढ़ती जाएगी इन्हें इनक्लोजर से धीरे धीरे निकाल कर खुले जंगलों में छोड़ा जाएगा जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे और बांधवगढ़ की सुंदरता को बढ़ायेगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *