बाघिन तारा से जिद करते उसके शावक का यह वीडियो पर्यटकों को कर रहा रोमांचित

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया/बांधवगढ़ (संवाद)। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ में लगातार पर्यटकों को रोमांचित करने वाली बाघिन तारा एंड फैमिली का एक और वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में कई दिनों से बाघिन तारा और उसके शावकों की मौजूदगी से इस पूरे जोन में भ्रमण करने वाले पर्यटक में भारी उत्साह बना हुआ है। वहीं इस समय बाघिन तारा एंड फैमिली को देखने पर्यटकों की पहली पसंद खितौली जोन बना हुआ है।
बाघिन तारा और उसके शावक सहित एक अन्य फेमिली मेम्बर छोटा भीम अक्सर पर्यटकों को आसानी से दिखाई देते हैं। वहीं इस समय वायरल हो रहे वीडियो में वाटर होल में बैठी बाघिन तारा के शावक अपनी मां तारा से जिद करने का यह रोमांचक वीडियो पर्यटकों ने पार्क भ्रमण के दौरान बनाया है जिसे अब सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।
#WILD LIFE
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *