बांधवगढ़ से कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री सिंह आज सोमवार को भरेंगी नामांकन

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। उमरिया जिला मुख्यालय की महत्वपूर्ण सीट बांधवगढ़ विधानसभा के लिए कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती सावित्री सिंह आज सोमवार को दोपहर 2 बजे नामांकन भरेंगी। बताया गया कि श्रीमती सावित्री सिंह मुहूर्त के अनुसार आज नवरात्रि की नवमी के दिन नामांकन दाखिल करने जा रही हैं।
चूंकि आज सोमवार को नवमी के दिन भरे जा रहे नामांकन को मुहूर्त के अनुसार बताया गया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी जिस दिन भी अपने दल बल के साथ नामांकन भरने की तिथि और दिन निर्धारित करेगी, उस दिन कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली के माध्यम से वह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विधानसभा बांधवगढ़ के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। फिलहाल यह नामांकन मुहूर्त के अनुसार भरा जाएगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *