बहन के पास जा रहे भाई की रास्ते मे हत्या,तफ्तीश में जुटी पुलिस

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। बहन के पास कटनी जिले के ग्राम करेला जा रहे युवक को ग्राम सलखइयाँ के जंगल मे हत्या कर मौत की नींद सुला दिया गया है।बताया जाता है कि मृत युवक रामलखन पिता श्याम सुंदर जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी बगैहा (पंचायत डोभा) मंगलवार की सुबह घर से बहन के  ससुराल जाने के नाम पर घर से निकला था। जिसे अज्ञात लोंगो के द्वारा रास्ते मे ही मौत के घाट उतार दिया गया है।

इस मामले में मंगलवार की देर शाम पुलिस को जानकारी मिली है। जिसके बाद सम्बंधित अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ज़रूरी कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक मृत युवक के गले मे रस्सी के निशान है जिससे साफ जाहिर है कि आरोपियों ने पीछे से रस्सी गले मे फंसाकर मौत की नींद सुला दिए है।बुधवार की सुबह पीएम आदि की कार्यवाही कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा है।
स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मृतक शांत स्वभाव का था। किसी दूसरे से किसी बात पर उसका विवाद नही था,ऐसी परिस्थिति में किन लोगों ने उसकी हत्या की है बड़ा सवाल है। पुलिस अब इस मामले में घटना स्थल से ज़रूरी साक्ष्य एकत्रित कर मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं । 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *