सागर (संवाद)। बड़ी खबर सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत नयागव भुसौरा से आई है जहां एक भतीजे ने अपने दो चाचा को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है इस विवाद में बीच बचाव करने आए एक शिक्षक और दो महिलाओं को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया है घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं अब मामले की जांच में जुटी है।
