बड़ी खबर : गौसेवा के लिए सीएम शिवराज ने एम्बुलेंस सेवा चालू करने अमरकंटक में की घोषणा, हेल्पलाइन नंबर 1962 भी किया जारी

0
450
अमरकंटक (संवाद)। अनूपपुर जिले का पवित्र और धार्मिक स्थल अमरकंटक में आज 3 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के दिन आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौसेवा सम्मान पुरुस्कार कार्यक्रम में ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान गौसेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा चालू  करने की अहम घोषणा की है।
दरअसल आज 3 अप्रैल भगवान महावीर जयंती के दिन जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर के जीवदया गौसेवा कार्यक्रम के तहत अनूपपुर के पवित्र स्थली अमरकंटक में सम्मान और पुरुस्कार का कार्यक्रम रखा गया था । जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की थी। इस दौरान मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने के किया और कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर जी अद्भुत संत हैं। वे केवल जैन धर्म के नहीं, राष्ट्र के संत हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम अपने नेत्रों से उनके दर्शन कर पा रहे हैं। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं। जो सनातन भारतीय परंपरा है, उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और महावीर स्वामी जी ने जो राह दिखाई है, उस पर चलने के लिए जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं|
वहीं सीएम शिवराज ने मंच से पूरे प्रदेश में गौसेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा चालू करने की घोषणा की है। जो जिले की सभी विकास खंडों में उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर म.प्र. कार्य परिषद गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वरानंद जी, म.प्र. कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री रामलाल रौतेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदासपुरी सहित संतगण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here