प्रेमी सहित प्रेमिका ने एक साथ लगाई फाँसी,इलाके में सनसनी

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम गजरहा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका एक पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर दोनो ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी गजरहा गांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है और सैकड़ो की तादात में लोग घटना स्थल पर मौजूद है।
घटना के संबंध में बताया गया कि इस ग्राम गजरहा के 2 युवा प्रेमी जोड़े ने एक साथ पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक अमरपुर चौकी के ग्राम गंजरहा निवासी प्रेमी युगल लक्ष्मण पिता गुलाब सिंह गोंड उम्र 22 वर्ष एवम लक्ष्मी पिता कल्लू कोल उम्र 18 वर्ष के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे के आसपास घर खाना खाकर सभी सोने के लिए चले गए। परंतु जब सुबह उठे तो वह घर मे नही मिले जिसके खोजबीन करने पर गांव से 1 किलोमीटर दूर बजरंग धाम स्थित महुए के पेड़ में दोनों फांसी लगाकर झूलते हुए मिले हैं। इसी तरह लड़की के साथ भी यही बात बताई गई है। जिसके बाद यह घटना गजरहा गांव सहित आसपास के इलाके में एक आग की तरह फैल गई और लोग उन्हें देखने घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिजनों और गांव वालों के द्वारा  पुलिस को सूचना दी गई। जिसके मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नीचे उतारकर पीएम आदि की कार्यवाही की गई वही पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
गौरतलब है कि समाज ऐसे किसी भी कृत्य को मान्यता नही देता है।जिस कारण समाज से बहिष्कृत और परिजनों की समाज मे बदनामी के डर से उन दोनों ने यह कदम उठाया होगा और शायद इसी वजह के कारण दोनों ने तय किया होगा कि जीते जी तो वे एक दूसरे के हो नही सकते लेकिन एक साथ मर तो सकते है। जिससे दोनों प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या करने जैसी आत्मघाती कदम उठा लिया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *