प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के मध्य किया गया कार्य विभाजन

Editor in cheif
7 Min Read
उमरिया (संवाद)। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया गया है, जिसमें कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी राजस्व में मप्र राजस्व संहिता 1959 की धारा की मूल क्षेत्राकारिता के सभी प्रकरण, राजस्व पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत कलेक्टर की क्षेत्राकारिता के सभी मूल प्रकरण, मप्र भू राजस्व संहिता के अंतर्गत अपील, निगरानी का तहसील बांधवगढ़ , पाली, मानपुर , चंदिया, बिलासपुर, करकेली एवं नौरोजाबाद का प्रत्येक 10वां प्रकरण, दांडिक में दंड प्रक्रिया संहिता मे जिला दण्डाधिकारी की क्षेत्राकारिता, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रकरण, राज्य सुरक्षा अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम, विनिर्दिष्ट भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रकरणों में अभियोजन की स्वीकृति, विविध में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन पंचायत एवं नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत कलेक्टर की क्षेत्राकारिता के प्रकरण, जिला योजना मण्डल, जिला आपूर्ति शाखा, जिला आबकारी विभाग, अनुज्ञप्तिया, जिला सर्व सर्व षिक्षा अभियान, जिला कोषालय, रेडक्रास सोसायटी , खनिज, स्टेनो कलेक्टर, रीडर कलेक्टर, जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति , आदिम जाति कल्याण विभाग, सभी विभागों के निर्माण कार्यो की समीक्षा, विधायक मद, सांसद मद के निर्माण कार्यो की समीक्षा तथा उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया द्वारा प्रस्तुत नस्तियो एवं पत्राचार पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष की हैसियत से निराकरण की अधिकारियता के कार्यो का निर्वहन करेंगें।
 इसी तरह अपर कलेक्टर मिशा सिंह राजस्व में तहसील बांधवगढ़, मानपुर, पाली, चंदिया, नौरोजाबाद, बिलासपुर एवं करकेली के अंतर्गत मप्र भू राजस्व संहिता की धाराओं के अंतर्गत अपर कलेक्टर के क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रकरण, तहसील बांधवगढ़, मानपुर, पाली, चंदिया, नौरोजाबाद, बिलासपुर एवं करकेली के अंतर्गत मप्र भू राजस्व संहिता 1959 के 1 से 9 तक के प्रकरण अपर कलेक्टर को प्रस्तुत होगे एवं प्रत्येक 10 वा प्रकरण कलेक्टर को प्रस्तुत होगा। मप्र कृषि खातो की अधिकतम सीमा अधिनियम के अंतर्गत सभी प्रकरण, सीएम हेल्पलाईन, दांडिक में तहसील बांधवगढ़, मानपुर, पाली, चंदिया, नौरोजाबाद, बिलासपुर एवं करकेली के अंतर्गत अपर जिला दण्डाधिकारी, विविध में विभागीय जांच अधिकारी, विवाह पंजीयन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, पंजीयक शाखा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन, स्थानीय निर्वाचन, मण्डी निर्वाचन , जल संस्थाओ, जिला सत्कार अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के तहत अधीक्षक सहायक अधीक्षक, स्थापना, वित्त, नजारत, जिला सत्कार अधिकारी, जिला परामर्ष दात्री समिति की बैठक, लायसेंस, भू अर्जन, राहत शाखा, वरिष्ठ लिपिक , सीएम घोषणा, तीर्थदर्षन, धर्मस्व, जैव विविधता, जनगणना शाखा, भार साधक अधिकारी, विभिन्न विभागों के लिए आरक्षण रोस्टर का निर्धारण, लोक सभा , विधानसभा शाखा एवं नोडल अधिकारी ई उत्तर पोर्टल , परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, शिकायत शाखा, जन शिकायत, टेली समाधान, समय सीमा शाखा, वित्तीय मामले में 25 हजार रूपये तक स्वीकृत करने की अधिकारिता, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के मामले में आकस्मिक , ऐच्छिक अवकाश स्वीकृत करने तथा 30 दिवस तक अर्जित अवकाश स्वीकृत करने की अधिकारिता, अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार अधिनियम, राजस्व अधिकारियो की बैठको का आयोजन एवं फोल्डर तैयार करने का दायित्व सौंपा गया हैं।
 इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी को ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओ की प्रभारी, परियोजना प्रशासक, एकीकृत जन जातीय कार्य विकास विभाक परियोजना बांधवगढ़, पेसा अधिनियम नोडल अधिकारी, लाईन डिपार्टमेंट , निर्माण विभागो की बैठके आयोजित करना, बैंक स्पासर्ड योजनाओं की मॉनीटरिंग, हितग्राही मूलक योजनाओ की मॉनीटरिंग, प्रषिक्षण एवं रोजगार मूलक योजनाओं की मॉनीटरिंग, स्वीप नोडल अधिकारी, सचिव ई गर्वनेसं, मुख्यमंत्री जन सेवा, लोक कल्याण शिविर, दिशा समिति की बैठकें, सिद्धार्थ पटेल डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड मजिस्ट्रेट बांधवगढ़ एवं अतिरिक्त प्रभारी पाली  को राजस्व मे मप्र भू राजस्व संहिता की धाराओ के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग बांधवगढ़ क्षेत्र के समस्त कार्य, अनुविभाग बांधवगढ़ में आने वाली तहसील बांधवगढ , चंदिया, करकेली, बिलासपुर की अपील के समस्त प्रकरण, दांडिक में धारा 97,98,110,133,145,146 सी आर पी सी के सभी प्रकरण, विविध में प्रभारी अधिकारी किराया भाड़ा नियंत्रक अधिकारी, मप्र लोक परिसर बेदखली अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्राधिकृत अधिकारी, अपने क्षेत्र अंतर्गत व्यवस्थापना अधिकारी, वन अधिकार के मामले, अपने क्षेत्र अंतर्गत भू अर्जन अधिकारी, आवास नीति एवं कालोनाइजर संबंधी कार्य, भारतीय लोक न्यास अधिनियम के तहत पंजीयन अधिकारी, अपने अनुभाग के लिए अपीलीय अधिकारी, जिला पर्यटन संवर्धन, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, भू प्रबंधन, डायवर्सन शाखा, नजूल अधिकारी, उप जेल , सत्कार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
 इसी प्रकार नेहा सोनी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मानपुर को मप्र भू राजस्व संहिता की धाराओ के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग मानपुर क्षेत्र के समस्त कार्य, अनुविभाग मानपुर में आने वाली तहसील मानपुर, उप तहसील बरबसपुर की अपील के समस्त प्रकरण, दांडिक में धारा 97,98,110,133,145,146 सी आर पी सी के सभी प्रकरण, विविध में मप्र लोक परिसर बेदखली अधिनियम के अंतर्गत जिले के प्राधिकृत अधिकारी, अपने क्षेत्र अंतर्गत व्यवस्थापना अधिकारी, वन अधिकार के मामले, अपने क्षेत्र अंतर्गत भू अर्जन अधिकारी, आवास नीति एवं कालोनाइजर संबंधी कार्य, भारतीय लोक न्यास अधिनियम के तहत पंजीयन अधिकारी, अपने अनुभाग के लिए अपीलीय अधिकारी, जिला पर्यटन संवर्धन, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, भू प्रबंधन, डायवर्सन शाखा, नजूल अधिकारी, अपीलीय अधिकारी, सत्कार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह श्री असवनराम चिरामन तहसीलदार को राजस्व शाखा, राजस्व मोहर्रिर, एसडब्ल्यूबीएन शाखा सहायक सत्कार अधिकारी, तोकानंद तेकाम जिला कोषा अधिकारी को अल्प बचत शाखा ब्रिष्क शाखा , चंद्रषेखर मिश्रा नायब तहसीलदार वृत्त तामान्नारा को स्टेषनरी, पुस्तकालय, जनसुनवाई, परख कार्यक्रम, जिला सैनिक कल्याण शाखा, लोक सूचना अधिकारी, सूचना का अधिकार, कलेक्टर कान्फ्रेंस, मुख्यमंत्री जी के प्रवास पर जानकारी फोल्डर, अन्य महत्वपूर्ण बैठको के फोल्डर तैयार करवाये जाने, राजस्व अभिलेखागार , सामान्य अभिलेखागार, सतीष कुमार सोनी नायब तहसीलदार एवं प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख को प्रभारी प्राचार्य राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, न्यायालय कलेक्टर शाखा एसडडब्ल्यू शाखा प्रतिलिपि, आवक जावक शाखा, राजस्व बैठक हेतु फोल्डर तैयार करनें, बृंदेष पाण्डेय को जवाहर नवोदय विद्यालय दुब्बार पाली उमरिया कलेक्टर के प्रतिनिधि, शुभांगी मित्ता को जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाईन समाधान ऑनलाईन, पीजी प्रकोष्ठ, जिला प्रबंधक ई गर्वनेंस सोसायटी, आर सी एम एस रिपोर्ट, सी एम डैस बोर्ड का प्रभार सौंपा गया है। अपर कलेक्टर उमरिया के न रहने पर राजस्व वीडियो कान्फ्रेसिंग मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बांधवगढ उमरिया उपस्थित रहेगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *