जनजातीय कार्य मंत्री ने 1 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहनिया का किया भूमि पूजन
उमरिया (संवाद)। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है। नगरों जैसी सुविधाओं का विस्तार किया है। आज हर गांव में पहुँच मार्ग, गांव के भीतर का्रंकीट सड़कें, पानी निकासी की व्यवस्था, अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण सहित मत्स्य पालन एवं सिघाड़ा उत्पादन जैसे आजीविका बढाने के कार्य किये जा रहे हैं। आवास हीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल से जल की व्यवस्था, सहित उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन ने महिलाओं की जिंदगी को आसान बना दिया हैं। अब महिलायें पर्दे से बाहर आकर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं, उन्हें परिवार तथा समाज में भागीदारी निभाने के नये अवसर मिल रहें हैं। इस आशय के विचार प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम रोहनिया में 1 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहनिया के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
