पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने परिवार से भटकी हुई मुक बधिर दिव्यांग महिला को उसके परिजनो से मिलाया

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय में दिनांक 26 अक्टूबर की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल के सामने दीनदयाल चौक पर एक महिला जो शायद सुन-बोल नही सकती, हाव-भाव से काफी परेशान लग रही है काफी देर से खड़ी हुई है उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मामले को संज्ञान मे लेते हुये थाना प्रभारी कोतवाली को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली उमरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशानुसार महिला स्टाफ की सहायता से उक्त मुक बधिर दिव्यांग महिला को थाना कोतवाली लाया गया एवं महिला व महिला के परिजनो के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यवाही प्रारंभ की गई ,काफी मेहनत मशक्कत से आस-पास के गांवो में पूछताछ के बाद महिला के परिजनो की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई, महिला की शिनाख्त सुनीता यादव पति सुभाष यादव निवासी ग्राम रूपोद थाना बडवारा जिला कटनी के रूप मे हुई महिला के परिजनो राम कुमार यादव पिता स्व0 हीरालाल यादव निवसी ग्राम लोढा (ससुर) एवं माधव प्रसाद यादव पिता लाला यादव निवासी लोढा (जीजा) को थाना बुलाकर महिला को परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
परिजानो द्वारा बताया गया की महिला बचपन से मुक बधिर द्विव्यांग है जो दिनांक 27.10.2022 को बडवारा जिला कटनी से रिस्तेदारी मे लोढा के लिये निकली थी किन्तु रिस्तेदारी मे घर नही पहुची थी जिसकी तलाश परिजनो द्वारा लगातार आस पास व नात रिस्तेदारी मे की जा रही थी । महिला को लेकर परिजन काफी परेशान थे महिला की दस्तयावी उपरांत परिजनो द्वारा उमरिया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *