पुराने बिलो के भुगतान के संदेह में उपयंत्री कक्ष को कलेक्टर ने किया सील, इधर सार्वजनिक दशहरा समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न

Editor in cheif
4 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका उमरिया में कलेक्टर के निर्देश पर उपयंत्री कक्ष को सील किया गया है।उपयंत्री कक्ष से पुरानी फाइलों को निपटाने और उनके भुगतान के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर ने उपयंत्री कक्ष को अगामी आदेश तक सील करा दिया है।

इस मामले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी तारीखों पर बिलों के भुगतान की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद नगर पालिका उमरिया में स्थित उपयंत्री कक्ष को सील किया गया है। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा तत्कालीन नगर पालिका सीएमओ शशि कपूर गणपाले का स्थानांतरण ग्वालियर किया गया था। उनकी जगह अतिरिक्त प्रभार पर नौरोजाबाद नगरपरिषद के सीएमओ किशन सिंह ठाकुर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं इस बीच पिछली तारीख पर बिलो के भुगतान की शिकायत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मिली थी। जिसके बाद नगर पालिका स्थित उपयंत्री कक्ष को सील किया गया है।
दरअसल सीएमओ शशिकपूर गढ़पाले के स्थानांतरण के बाद पुरानी तारीखों के लंबित बिलो के भुगतान संबंधी खबरे सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी। शायद इन्ही  खबरों को देख जिला प्रशासन हरकत में आया और कक्ष को सील किया है। वहीं नगर पालिका उमरिया सीएमओ शशि कपूर गणपाले के साथ स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे का भी पूर्व में हुए स्थानांतरण के तहत उन्हें भी यहां से रिलीव कर दिया गया है। 

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न

इधर जिला मुख्यालय स्थित कृष्णा गार्डन में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक जगत नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। जिसमे समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा 5 अक्टूबर बुधवार को विजयादशमी (दशहरा) की तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई है।इसके अलावा गंभीर बीमारी कोरोना के कारण पूर्व के 2 वर्षों तक मां दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह का आयोजन बन्द था। लेकिन इस बार चल समारोह का भी आयोजन किया गया है।
समिति के संयोजक व विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट शम्भूलाल खट्टर ने बताया कि नगर के मंगल भवन प्रांगण में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा और रावण वध के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा जिसमे आकर्षक और गगनचुंबी आतिशबाजी भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले शाम 6:30 बजे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी की आरती, शाम 7 बजे से रामलीला का मंचन, रात्रि 9 बजे श्रीराम के द्वारा रावण बध और उसके तुरंत बाद रावण के पुतले का दहन और मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद मंगल भवन प्रांगण में मथुरा उत्तरप्रदेश से बुलाये गए कलाकारों के द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया है।
समिति के द्वारा नगर और आसपास के इलाकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। साथ ही आने वाले श्रद्धालुयों के लिए प्रांगण में बैठक की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *