उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के गांधी चौक के पास पुरानी कोतवाली के भीतर लगे विशालकाय पीपल का वृक्ष अचानक गिर गया है। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है, सिर्फ विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। यहां से गुजरी मेल लाइन सहित नगर की सप्लाई लाइन भी टूट कर पेड़ के नीचे दब गई है।
